यातायात और पशुओं की समस्या सुधार के लिए एसएसपी को सौंपा मांगपत्र

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए पंजाबी सभ्याचार मंच का शिष्टमंडल एसपी मंजीत सिंह से मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 12:23 AM (IST)
यातायात और पशुओं की समस्या सुधार के लिए एसएसपी को सौंपा मांगपत्र
यातायात और पशुओं की समस्या सुधार के लिए एसएसपी को सौंपा मांगपत्र

जागरण संवाददाता, अबोहर : शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए पंजाबी सभ्याचार मंच का शिष्टमंडल एसपी मंजीत सिंह से मिला। उन्हें मांगपत्र सौंपते हुए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से यातायात व्यवस्था सुधारने की अपील की।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर व आसपास के क्षेत्र में बढ़ रही बेसाहारा पशुओं की समस्या गंभीर हो चुकी है। इससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। दो दिन पहले ही एक युवक की पशु से टकराने के बाद मौत हो गई। शिष्टमंडल ने मांग की कि बठिडा पुलिस की तर्ज पर अबोहर में भी पंजाब पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मिलकर एक विशेष अभियान चलाए, ताकि शहर के मुख्य मार्गो पर लगने वाले नाकों के दौरान नजर रखी जाए कि कोई भी गांवों से शहर में पशु न छोड़ने आ सके। मेन सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के गलों में रेडियम पट्टे डाले जाएं। इस मौके पर प्रधान गुरचरण सिंह गिल और मेरा अबोहर संस्था के प्रधान अमित असीजा बावा, एडवोकेट अमित असीजा बावा, सुखजीत सिंह धालीवाल, एडवोकेट तेजिंद्र सिंह खालसा, बार एसो. सचिव आंनद गुप्ता, अजय कुमार गिल्होत्रा, वजिंद्र कुमार बिश्नोई, सुखजीत सिंह दानेवालिया, सुनील कंबोज, तेजिंद्र शर्मा, राजिंद्र पाल कंबोज, रविंद्र ढाका, तेजिंद्र पाल ग्रोवर, गुरबख्श सिंह एडवोकेट, गुरमीत प्रजापत, दीपक खुराना आदि मौजूद थे।

सड़कों किनारे अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग

शिष्टमंडल ने एसपी से कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण होने और लोगों द्वारा पीली पट्टी के बाहर वाहनों को बेतरतीब रूप से खड़े किए जाने से अक्सर यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है। इससे अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुधारा जाए। भारी भरकम वाहनों के शहर में दिन के समय प्रवेश करने का समय भी निर्धारित किया जाए ताकि वे शहर की संकरी गलियों में घुसकर यातायात को न बिगाड़ पाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए। एसपी ने शीघ्र उनकी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी