स्मार्ट फार्मर ने प्रशंसा पत्र लौटा की किसानों पर दर्ज पर्चे रद करने की मांग

पराली जलाने के आरोप में किसानों पर दर्ज केस और उनकी भूमि को माल विभाग ने रेड एंट्री कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 11:58 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 11:58 PM (IST)
स्मार्ट फार्मर ने प्रशंसा पत्र लौटा की किसानों पर दर्ज पर्चे रद करने की मांग
स्मार्ट फार्मर ने प्रशंसा पत्र लौटा की किसानों पर दर्ज पर्चे रद करने की मांग

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पराली जलाने के आरोप में राज्य भर में करीब 1500 से ज्यादा किसानों पर मामले दर्ज करने तथा 15 हजार से ज्यादा किसानों की भूमि को माल विभाग ने रेड एंट्री कर दिया है। फिरोजपुर में भी 150 से ज्यादा किसानों पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। इसके विरोध में किसान ने डीसी की तरफ से दिया गया प्रशंसा पत्र वापस लौटा दिया।

गांव हकूमत सिंह वाल के किसान दविंद्र सिंह सेखों ने कहा कि उसके पास करीब 40 एकड़ भूमि है। इसमें वह 15 एकड़ में खुद कृषि करता है और बाकी ठेके पर दे रखी है। उसने कई सालों से पराली नहीं जलाई है। इसके लिए सरकार की ओर से उसे डीसी ने स्मार्ट किसान का प्रशंसा पत्र दिया था।

दविंद्र सिंह ने कहा कि बेशक विभाग व सरकार ने उसे प्रशंसा पत्र दे दिया हो, लेकिन राज्य में जिन किसानों पर पर्चे दर्ज हुए हैं, उन्हें रद किया जाना चाहिए। पहले ही अन्नदाता कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और सरकार पराली के संबंध में ठोस योजना न बनाकर किसान को दोषी ठहराया रही है जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि किसानों पर दर्ज हुए पर्चे रद करने के अलावा उन्हें भूमि मुताबिक पराली का मुआवजा दिया जाए। उनकी जमीन से रेड एंट्री हटाई जाए। डीसी ने अक्टूबर में जिले के छह किसानों को स्मार्ट फार्मर के सर्टिफिकेट देने सहित उनके पराली न जलाने पर सराहना की गई थी।

chat bot
आपका साथी