क्लब बना लोगों का सहारा, 80 जरूरतमंदों को मुहैया करवाया राशन

सहारा क्लब इस संकट की घड़ी में लोगों की सहायता करने में जुटा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:08 AM (IST)
क्लब बना लोगों का सहारा, 80 जरूरतमंदों को मुहैया करवाया राशन
क्लब बना लोगों का सहारा, 80 जरूरतमंदों को मुहैया करवाया राशन

संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : सहारा क्लब इस संकट की घड़ी में लोगों की सहायता करने में जुटा है। जीरा शहर में सहारा क्लब, शुभ कर्मन एनजीओ, हेल्पिग हेंड सोसाइटी द्वारा लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत सहारा क्लब जीरा द्वारा गरीब दिहाडीदार मजदूरों का पेट भरने के लिए शहर की अलग-अलग बस्तियों में जाकर 80 के करीब लोगों को खाना राशन आदि वितरित किया गया। इस मौके सहारा क्लब के प्रधान नछत्तर सिंह ने अपील की कि वह जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। इस मौके गुरबख्श सिंह उप प्रधान, गुरतेज सिंह चेयरमैन,हरभगवान सिंह कोषाध्यक्ष, अशोक मनचंदा,राजू धमीजा, राजेंद्र सिंह, सोनू गुजराल, विशाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी