बारिश से 10 डिग्री लुढ़का फिरोजपुर का पारा

शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश के बाद जहां लोगो को गर्मी से निजात मिली है वहीं तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस गिरा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:10 PM (IST)
बारिश से 10 डिग्री लुढ़का फिरोजपुर का पारा
बारिश से 10 डिग्री लुढ़का फिरोजपुर का पारा

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश के बाद जहां लोगो को गर्मी से निजात मिली है, वहीं तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस गिरा। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह साढे़ 10 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी के एक घंटे के बाद जमकर बारिश हुई, जिससे शहर की सड़के जलमग्न हो गई।

बारिश की मात्रा पांच एमएम दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। शनिवार को एक बार फिर से तापमान 34 डिग्री का आंकड़ा छूएगा। पिछले दो दिनों से वातावरण में उमस की मात्रा बढ़ने के बाद शुक्रवार को लोगो ने बारिश से गर्मी से राहत की सांस ली है। बरसात ने खोली विकास कार्यों की पोल : दीपा

अबोहर में बारिश के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव ने कांग्रेस के विकास कार्यों की पोल खोल दी है। इतना ही नहीं वाटर एवं सीवरेज बोर्ड द्वारा पिछले कई दिनों से शहर के जिन क्षेत्रों में मशीनें लगाकर सीवरेज की सफाई करवाने के दावे किए जा रहे थे शुक्रवार को उन्हीं क्षेत्रों का सीवर पूरी तरह से जाम हो गया और सड़कों पर बरसाती पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह प्रतिक्रिया शिअद हलका प्रभारी राजिद्र दीपा ने दी।

उन्होंने कहा कि शहर के कांग्रेसियों द्वारा पिछले चार वर्षों से विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं जो पूरी तरह से झूठे साबित हुए। उन्होंने बताया कि शहर के निचले क्षेत्रों नानक नगरी, आनंद नगरी, जैन नगरी, सुंदर नगरी, श्रीगंगानगर रोड, पुरानी फाजिल्का रोड आदि में पानी भर गया और लोगों का गलियों से निकलना मुश्किल हो गया। दीपा ने कहा कि पुरानी फाजिल्का रोड जोहड़ी मंदिर के पास सीवर का पानी निकालने के लिए पिछले तीन वर्षों से सीवर की नई लाइन बिछाने का कार्य चलता रहा और पिछले दिनों ही नई सड़क बनाई गई लेकिन शुक्रवार को बरसात से यह सड़क पूरी तरह से जलथल हो गई। इससे अस्पताल में आने वाले कर्मचारियों व मरीजों को आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी