केंद्र व पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ की रोष रैली

ऑल इंडिया स्टेट गर्वमेंट कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर संस्थाओं के नेताओं ने रोष रैली की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:06 PM (IST)
केंद्र व पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ की रोष रैली
केंद्र व पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ की रोष रैली

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : केंद्र सरकार व पंजाब सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन, कुल हिद किसान सभा, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन व ऑल इंडिया स्टेट गर्वमेंट कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर संस्थाओं के नेताओं ने रोष रैली की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक मांगपत्र डीसी फिरोजपुर को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम पर सौंपा।

इस मौके पर बग्गा सिंह, हंसा सिंह, रेशम सिंह गिल व रविंद्र लूथरा ने कहा कि सारे संसार में इस वक्त कोरोना महामारी फैली हुई है और सरकार ने लोगों का घरों से निकलना बंद किया हुआ है। इस समय में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार लगातार मजदूर, कर्मचारी व किसान विरोधी फैसले लेकर लोगों की वेतन काट रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करते हुए अपने गलत फैसले वापस नहीं लिए तो आने वाले समय में सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके पर रमन अतरी, दविंद्र सिंह, विजय कुमार हैप्पी, शेकर, हरप्रीत थिद, सतपाल सिंह, रविंद्र रवि, राज कुमार, जतिंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह, फ्रांसिस भट्टी, महिन्द्र सिंह आदि ने विचार रखे और सरकार को जमकर कोसा।

chat bot
आपका साथी