सदाव्रत पंचायती सभा ने स्कूल में मनाया प्रकाश पर्व

सदाव्रत पंचायती सभा ने सरकारी स्कूल गिल में प्रकाश पर्व मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 12:02 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:15 AM (IST)
सदाव्रत पंचायती सभा ने स्कूल में मनाया प्रकाश पर्व
सदाव्रत पंचायती सभा ने स्कूल में मनाया प्रकाश पर्व

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सदाव्रत पंचायती सभा के पदाधिकारियों ने सरकारी स्कूल गिल में स्कूल प्रबंधकों के सहयोग से संस्था पदाधिकारी पीसी कुमार की अध्यक्षता में प्रकाश पर्व मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों और गांववालों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों में कविता, शबद और कीर्तन आदि के मुकाबले करवाए गए और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

पीसी कुमार ने बच्चों को श्री गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए कहा। संस्था के सदस्य प्रकाश चंद कुमार, ओम प्रकाश, अश्वनी मोंगा, डीके पुरी, नरेश कुमार आदि मौजूद थे। बच्चों व संगत के लिए लंगर भी लगाया गया। स्कूल के अध्यापकों को भी सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी