पदयात्रा का मक्खू पहुंचने पर किया स्वागत

भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा तारा देवी ट्रेनिग स्थान में मरम्मत के लिए स्टेट आर्गेनाइजर कमिश्नर पंजाब ओंकार सिंह ने पूरे पंजाब की पद यात्रा शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:20 PM (IST)
पदयात्रा का मक्खू पहुंचने पर किया स्वागत
पदयात्रा का मक्खू पहुंचने पर किया स्वागत

संवाद सूत्र जीरा (फिरोजपुर) : भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा तारा देवी ट्रेनिग स्थान में मरम्मत के लिए स्टेट आर्गेनाइजर कमिश्नर पंजाब ओंकार सिंह ने पूरे पंजाब की पद यात्रा शुरू की है। इसकी शुरुआत श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र धरती सुल्तानपुर लोधी से शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी के तहत यात्रा का जब मक्खू में आगमन हुआ तो उनका स्वागत नवनीत कौर संधू की अगुआई में जिला फिरोजपुर की मक्खू इकाई द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसी पैदल यात्राएं समाज को अच्छा संदेश देने वाली होती हैं तथा इस संस्था की ओर से इस मकसद से ही यह यात्रा शुरू की गई है। इस दौरान भूपिंदर सिंह, नवनीत संधू, जसवीर सिंह, रशपाल सिंह, राकेश शर्मा, साजन कुमार, दलजीत चीमा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी