रास्ता बंद करने की रंजिश को लेकर महिला को पीटा, 5 पर मामला दर्ज

गांव नौ बहराम शेर सिंह वाला में रास्ता बंद करने की रंजिश को लेकर एक औरत के साथ मारपीट कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:12 AM (IST)
रास्ता बंद करने की रंजिश को लेकर महिला को पीटा, 5 पर मामला दर्ज
रास्ता बंद करने की रंजिश को लेकर महिला को पीटा, 5 पर मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गांव नौ बहराम शेर सिंह वाला में रास्ता बंद करने की रंजिश को लेकर एक औरत के साथ मारपीट कर दी गई। इस मामले में थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में मानो बाई पत्नी दलीप सिंह निवासी नौ बहराम शेर सिंह वाला ने बताया कि खेमा सिंह, शान शौकत, जगमीत सिंह, जज्ज सिंह, सुखविन्दर कौर निवासी नौ बहराम शेर सिंह वाला के रहने वाले हैं। पीड़ित ने बताया कि भाईचारे तौर पर उक्त आरोपित उसके मकान में 3 साल से रह रहे थे और अब वे उसके मकान का नुकसान करने लगे थे और आरोपित बिरजा सिंह ने 15 दिन पहले रास्ते में दीवार करके रास्ते को बंद कर दिया था। मानो बाई ने बताया कि रास्ता बंद करने की रंजिश को लेकर उक्त आरोपितों ने उस पर तथा उसके पोते बलविन्दर सिंह की मारपीट की और जख्मी कर दिया।

chat bot
आपका साथी