चंडीगढ़ जेल में बंद गैंगस्टरों ने शिकायतकर्ता को मारने के लिए गुर्गे भेजे, एक काबू

चंडीगढ़ जेल में बंद दो गैंगस्टरों ने अपने गुर्गो को भेजकर गुरुहरसहाय के एक व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश कर धमकियां दीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:07 AM (IST)
चंडीगढ़ जेल में बंद गैंगस्टरों ने शिकायतकर्ता को मारने के लिए गुर्गे भेजे, एक काबू
चंडीगढ़ जेल में बंद गैंगस्टरों ने शिकायतकर्ता को मारने के लिए गुर्गे भेजे, एक काबू

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : चंडीगढ़ जेल में बंद दो गैंगस्टरों ने अपने गुर्गो को भेजकर गुरुहरसहाय के एक व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश कर धमकियां दीं। पीड़ित के तुरंत पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने एक आरोपित को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में सीधे तौर पर हमला करने आए दो आरोपितों और जेल में बंद गैंगस्टर चाचा बाऊ और अजु निवासी खलचियां फिरोजपुर बार्डर रोड के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गुरुहरसहाय के वार्ड नंबर-3 भट्ठा बस्ती का राजकुमार 12 अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे अपने घर पर था। तभी दो नकाबपोश काले रंग के मोटरसाइकिल पर आए और पिस्तौल निकालकर राजकुमार पर तान दी। आरोपितों ने कहा कि उन्हें चाचा बाऊ और अजू ने भेजा है, जोकि चंडीगढ़ जेल में बंद हैं। नकाबपोशों ने कहा कि उसने उनके साथी बग्गी के खिलाफ हेरोइन का पर्चा दर्ज करवाया है, जो अच्छा नहीं किया। आरोपितों ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये मांगे और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। नकाबपोश दो घंटे बाद वापस आने की बात कहकर चले गए। इसके बाद राजकुमार ने गुरुहरसहाय के एसएचओ को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपितों रॉकी पट्टी निवासी गांव खलचियां को देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसे दस दिन के भीतर गोली मारने की धमकी दे चुके हैं।

हत्या मामले में जेल में बंद हैं दोनों गैंगस्टर

सूत्रों के मुताबिक जिन नकाबपोशों को गैंगस्टरों ने राजकुमार को मारने के लिए उसके घर भेजा था और आरोपित नकाबपोश जिन्हें चाचा बता रहा था। वे आरोपित बाऊ और अजू, 2017 को हुए विधानसभा चुनाव के दौरान गोलियां चलाने के मामले में जेल में बंद हैं। वर्तमान में दोनों चंडीगढ़ जेल में सजा हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी