300 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार

थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने पुराना फरीदकोट रोड मुदकी से एक आरोपित को शक के आधार पर गिरफ्तार करके उससे प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 05:44 PM (IST)
300 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार
300 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने पुराना फरीदकोट रोड मुदकी से एक आरोपित को शक के आधार पर गिरफ्तार करके उससे प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना घल्लखुर्द के एएसआइ लखविदर सिंह ने बताया कि उन्हें बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान पुराना फरीदकोट रोड मुदकी के नजदीक पहुंचने पर सामने से आरोपित किरनजीत सिंह उर्फ किन्नू निवासी देव पीर रोड मुदकी को आते हुए देखा, जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके उसकी तलाशी ली तो उससे पुलिस को 300 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। मामले की जांच कर रहे लखविदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी