जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 55 हजार रुपये बरामद

थाना गुरुहरसाय की पुलिस ने दाना मंडी गुरुहरसहाय में छापामारी कर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर 55 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 May 2022 04:27 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2022 09:45 PM (IST)
जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 55 हजार रुपये बरामद
जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 55 हजार रुपये बरामद

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : थाना गुरुहरसाय की पुलिस ने दाना मंडी गुरुहरसहाय में छापामारी कर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर 55 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार को पुलिस पार्टी के साथ गश्त दौरान सूचना मिली थी कि आरोपित दाना मंडी गुरुहरसहाय में जुआ खेल रहे है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित चीनू, सुनील कुमार निवासी गुरुहरसहाय, बलजीत सिंह निवासी शेर सिंह वाला, परमजीत सिंह निवासी बस्ती अराइयां वाला, सुरिदर सिंह निवासी लैपो, जोगराज सिंह निवासी जीवां अराई, राजन निवासी सरकारी अस्पताल गली जलालाबाद, बलविदर सिंह निवासी लखमीरके उताड़ व हरप्रीत सिंह निवासी लक्खा सिंह वाला हिठाड़ को गिरफ्तार किया। आरोपितों से जुए की 51 हजार 160 रुपए की राशि और 192 ताश के पते बरामद किए। जांच कर रहे तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जमानत पर रिहा किया है।

हेरोइन सहित एक काबू संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मक्खू की पुलिस ने बंगला वाला पुल पर नाकाबंदी कर एक आरोपित को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। एएसआइ शाम सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार को पुलिस पार्टी के साथ चेकिग दौरान जालंधर-अमृतसर त्रिकोणी चौक मक्खू में सूचना मिली थी कि आरोपित धर्म सिंह निवासी मोहल्ला डाक्टर आत्मा सिंह हरिके जिला तरनतारन मिशन बस्ती मक्खू में दवाइयों की दुकान करता है और आरोपित गुरभेज सिंह निवासी हरिके से हेरोइन लाकर अपनी दुकान पर बेचता है। इसके अलावा वह आरोपित मनप्रीत सिंह निवासी निजामदीन वाला को हेरोइन बेच देते है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपित धर्म सिंह को गिरफ्तार कर पांच ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी