प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाश पर्व पर फिरोजपुर के मक्खू गेट स्थित गुरुद्वारा सुखमणि साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 10:13 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाश पर्व पर फिरोजपुर के मक्खू गेट स्थित गुरुद्वारा सुखमणि साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। बुधवार की सुबह सात बजे धन धन शहीद बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी और इलाके की संगत के सहयोग से निकाला गया नगर कीर्तन विभिन्न गांवों की परिक्रमा करता जिला तरनतारन के गांव पोहविड स्थित बाबा जी के जन्म स्थल पर पहुंचा। नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु साहिब के पांच प्यारों ने की।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर कीर्तन के लिए बस को फूलों से सजाने का काम मंगलवार की रात को ही पूरा कर लिया गया और सुबह होते ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को बस में सुशोभित किया गया । फिरोजपुर से संगत को बाबा जी से जन्मस्थल पोहविड ले जाने और लाने के लिए निशुल्क बसों का प्रबंध किया गया था। कमेटी सदस्यों ने बताया कि 29 जनवरी की शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। इस दौरान भाई परमजीत सिंह नथमल पुर वाले, कीर्तनी भाई सुखजीत सिंह डेरा बारा राम लाल, कीर्तनी जत्था भाई सतवंत सिंह हजूरी रागी अकालगढ गुरुद्वारा साहिब और कथा वाचक भाई सर्बजीत सिंह लुधियाना वाले शबद गायन और बाबा जी की जीवनी पर रोशनी डाल संगत को निहाल करेंगे।

जरूरतमंदों को बांटे कंबल व स्वैटर संवाद सूत्र, फिरोजपुर : लायंस क्लब फिरोजपुर सतलुज की ओर से गणतंत्र दिवस पर जरूरतमंदों को कंबल व स्वैटर वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में विहान केयर एंड सपोर्ट, फ्रांसिस न्यूटन हॉस्पिटल के सहयोग से एड्स से संक्रमित मरीजों को कंबल, स्वेटर वितरित किए गए।

इस अवसर पर लायन विजय सतीजा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी ओरिएंटेशन विशेष तौर पर उपस्थित हुए एवं सचिव लायन राम चंद, लायन अजय कपूर, लॉयन राजेश, लॉयन आशीष, लायन विभोर, लॉयन मनमोहन, लायन अरविद, एवं विहान केयर एंड सपोर्ट की टीम के सदस्य, फ्रांसिस न्यूटन हॉस्पिटल की टीम सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी