महिला की आस्था पर डेरे में प्रहार, बार-बार दुष्कर्म करता रहा बाबा और उसका साथी

महिला की आस्था एक डेरे से जुड़ गई। वह अक्सर डेरे मेंं जाने लगी। इसी दौरान बाबा व उसका साथी उसे कई दिन तक दुष्कर्म का शिकार बनाता रहा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 21 Dec 2019 11:09 AM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 05:14 PM (IST)
महिला की आस्था पर डेरे में प्रहार, बार-बार दुष्कर्म करता रहा बाबा और उसका साथी
महिला की आस्था पर डेरे में प्रहार, बार-बार दुष्कर्म करता रहा बाबा और उसका साथी

जेेेेएनएन, फिरोजपुर। बाबा के डेरे में इतना घिनौना काम। महिला ने इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था। दरअसल, महिला की आस्था एक डेरे से जुड़ गई। वह अक्सर डेरे मेंं जाने लगी। लेकिन, उसे पता ही नहींं चला कि डेरे का बाबा व उसका साथी उस पर गंदी निगाह रखता है। एक दिन बाबा व उसके साथी ने ऐसा कृत्य कर दिया, जिससे महिला शर्मशार हो गई। दोनों ने मिलकर उससे कई दिन तक बार-बार दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब महिला ने नहर में छलांग लगाने का प्रयास किया तो पुलिस जागी और केस दर्ज किया। फिलहाल आरोपित फरार हैं।

पीड़िता के सैनिक पति ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी पत्नी फिरोजपुर के आलिके रोड स्थित जस्से बाबा के डेरे के संपर्क में आ गई। डेरे में जसबीर सिंह उर्फ जस्सा बाबा और जसबीर सिंह उर्फ तोती थे। एक दिन डेरे में पत्नी को अकेला पाकर आरोपितों ने दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से पत्नी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपित पत्नी को डरा-धमकाकर बार-बार डेरे में बुलाने लगे।

पति के मुताबिक आरोपितों ने 21 जनवरी से 27 मार्च तक पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पत्नी को सेवा के नाम पर डेरे में कई-कई दिन तक रोक लिया जाता था। एक दिन पत्नी ने उसे आपबीती सुनाई। बदनामी के डर से पत्नी ने गांव शेर खां के नजदीक नहर में छलांग लगाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपित डरा-धमकाकर पत्नी से दुष्कर्म करते रहे। इससे दुखी होकर पत्नी ने मल्लांवाला में नहर में छलांग लगा दी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।

दूसरी बार शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

पीडि़ता के पति ने आरोप लगाया कि जिले के एक विधायक का बाबा को संरक्षण होने पर पुलिस ने पहले केस दर्ज नहीं किया था। जब पत्नी ने दूसरी बार आत्महत्या का प्रयास किया तो पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मामले की जांच जारी, आरोपित फरार

थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी