दर्जा चार कर्मचारियों एवं पनग्रेन सुरक्षा गार्डो की मांगों को लेकरस सौंपा मांगपत्र

दी क्लास फोर गर्वमैंट इंप्लाईज यूनियन पंजाब खुराक एवं सप्लाई विभाग स्टेट सब कमेटी जिला फिरोजपुर के पदाधिकारियों ओर से दर्जा चार कर्मचारियों एवं पनग्रेन के सुरक्षा गार्डों की मांगों संबंधी एक मांगपत्र प्रिसीपल सचिव खुराक सिविल सप्लाई एवं खप्तकार मामलें विभाग पंजाब चंडीगढ़ डायरैक्टर खुराक सिविल सप्लाई एवं खप्तकार विभाग पंजाब चंडगीढ़ मैनेजिग डायरैक्टर पनग्रेन चंडीगढ़ के नाम पर जिला कंट्रोलर खुराक सिविल सप्लाई एवं खप्तकार जिला फिरोजपुर को सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 05:45 PM (IST)
दर्जा चार कर्मचारियों एवं पनग्रेन सुरक्षा गार्डो की मांगों को लेकरस सौंपा मांगपत्र
दर्जा चार कर्मचारियों एवं पनग्रेन सुरक्षा गार्डो की मांगों को लेकरस सौंपा मांगपत्र

संवाद सूत्र, फिरोजपुर

दी क्लास फोर गर्वमैंट इंप्लाईज यूनियन पंजाब, खुराक एवं सप्लाई विभाग स्टेट सब कमेटी जिला फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने दर्जा चार कर्मचारियों एवं पनग्रेन के सुरक्षा गार्डों की मांगों संबंधी मांगपत्र सौंपा। यह मांग पत्र प्रिसीपल सचिव खुराक सिविल सप्लाई एवं खपतकार मामले विभाग पंजाब चंडीगढ़, डायरेक्टर खुराक सिविल सप्लाई एवं खपतकार विभाग पंजाब चंडगीढ़, मैनेजिग डायरैक्टर पनग्रेन चंडीगढ़ के नाम पर जिला कंट्रोलर खुराक सिविल सप्लाई एवं खप्तकार जिला फिरोजपुर को सौंपा गया।

यूनियन नेताओं ने उनकी मांगों संबंधी जिला कंट्रोलर पिद्र सिंह को अवगत करवाया। जिला प्रधान राम प्रसाद, महासचिव प्रवीण कुमार, महासचिव चरणजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, प्रधान सुरक्षा गार्ड केन्द्र तलवंडी भाई, बलवीर सिंह, पिपल सिंह आदि ने कहा कि यदि उनकी मांगों का हल जल्द नहीं हुआ तो उन्हें मजबूर होकर संघर्ष का रास्ता अपना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी