आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मसीह भाइचारे ने दी संघर्ष की चेतावनी

एक्ट्रेस रवीना टंडन भारती सिंह व फराह खान ने अपशब्द बोलकर मसीह समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 06:10 AM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मसीह भाइचारे ने दी संघर्ष की चेतावनी
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मसीह भाइचारे ने दी संघर्ष की चेतावनी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : एक्ट्रेस रवीना टंडन, भारती सिंह व फराह खान ने अपशब्द बोलकर मसीह समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कैंट पुलिस ने मामला दर्ज करने के बावजूद कार्रवाई न करने पर समुदाय में रोष है। समुदाय के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो संघर्ष तेज कर देंगे।

युवा नेता विजय गोरिया ने कहा कि इस संबंध में एक बैठक की गई। इसमें फैसला लिया गया कि सोमवार तक प्रशासन आरोपितों को गिरफ्तार या ठोस कार्रवाई नही करेगा तो मंगलवार को मोर्चा खोल देंगे। इस मौके पर पास्टर कुलदीप मैथ्यू, एल्बर्ट तेजी, पुरुषोत्तम भट्टी, प्रकाश भारती, यकूब भट्टी, मार्गन मैथ्यू, सैमूअल मस्त, सोनू स्याल, राजिन्द्र जोहन, यूहान, सुरेश, विक्टर मसीह, सतपाल, हीरा लाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी