31 को साधारण ढंग से मनाया जाएगा शहीदी दिवस

शहीद उधम सिंह मेमोरियल कमेटी की बैठक भगवान सिंह सामा नूरपुर सेठां की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:52 PM (IST)
31 को साधारण ढंग से मनाया जाएगा शहीदी दिवस
31 को साधारण ढंग से मनाया जाएगा शहीदी दिवस

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : शहीद उधम सिंह मेमोरियल कमेटी की बैठक भगवान सिंह सामा नूरपुर सेठां की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस को मुख्य रखते हुए कमेटी की ओर से सर्वसम्मति के साथ फैसला किया गया कि कोरोना करके जो शहीदी दिवस मनाया जाना है, उसे साधारण तरीके से मनाया जाएगा। ताकि कोई बड़ा जनसमूह न हो।

बैठक में 31 जुलाई 2020 को सुखमणि साहिब के भोग डालकर शहीद के बुतों पर फूल मालाएं डालकर उन्हें साधारण तरीके से याद किया जाएगा। इस मौके पर बलजीत सिंह सामा, दर्शन सिंह इच्छेवाला, बलिहार सिंह पूर्व एमसी, सुच्चा सिंह टिब्बी चेयरमैन, हरजिन्द्र सिंह खालसा, बाज सिंह शाहदीन वाला, वरियाम सिंह कंबोज नगर, शुबेग सिंह रखड़ी, सतनाम सिंह संधा, धर्मिंद्र सिंह बब्बू, मंगल सिंह पूर्व सरपंच, हरभगवान दास फिरोजपुर, गुरचरण सिंह सरपंच नाजूशाह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी