शहीद भगत सिंह को आने वाली पीढि़या उनके साहस, त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद रखेंगी

मयंक फाउंडेशन के सदस्यों ने भारत-पाक सीमा पर शहीद- ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:54 PM (IST)
शहीद भगत सिंह को आने वाली पीढि़या उनके साहस, त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद रखेंगी
शहीद भगत सिंह को आने वाली पीढि़या उनके साहस, त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद रखेंगी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : मयंक फाउंडेशन के सदस्यों ने भारत-पाक सीमा पर शहीद- ए-आजम भगत सिंह का 113वा जन्मदिवस मनाया। कोविड -19 महामारी के कारण जन्म दिन का जश्न बहुत सादे ढंग से मनाया गया।

समारोह संबंधी संस्था के सविच राकेश कुमार ने बताया कि फाउंडेशन के सदस्य दीपक शर्मा, दीपक ग्रोवर, एडवोकेट रोहित गर्ग, चरणजीत सिंह, कमल शर्मा, मनोज गुप्ता, अश्वनी शर्मा, डा.गजलप्रीत अरनेजा, विकास गुंबर और दिनेश चौहान ने मिलकर सुबह सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और महान शहीदों के समाधि स्थल हुसैनीवाला की ओर अपनी यात्रा का शुभारंभ किया। हुसैनीवाला पहुंचने पर, सदस्यों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधियों के दर्शन किए और इन महान शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अíपत किए। फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश को व्यक्त करने के लिए मयंक फाउंडेशन के सभी सदस्यों नें मिलकर एरोबिक्स और योग अभ्यास किया और सभी सदस्यों नें समाज के लिए हमेशा अपना कर्तव्य निभाने का प्रण किया।

chat bot
आपका साथी