विद्यार्थियों को सच्चाई के पथ पर चलने की प्रेरणा दी

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल के रिहायशी होस्टल में वाल्मीकि यूथ फ्रंट के पदाधिकारियों ने भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 11:20 PM (IST)
विद्यार्थियों को सच्चाई के पथ पर चलने की प्रेरणा दी
विद्यार्थियों को सच्चाई के पथ पर चलने की प्रेरणा दी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल के रिहायशी होस्टल में वाल्मीकि यूथ फ्रंट के पदाधिकारियों ने भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि प्रिसिपल जगदीप पाल सिंह प्रिसिपल ने भगवान वाल्मीकि के जीवन पर रोशनी डाली और बच्चों को हमेशा सच का साथ देने और सच के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि से हमें ज्ञान हासिल करने की प्रेरणा मिलती है और उन्होंने समाज को सच्च का मार्ग दिखाया था। इसके साथ ही उन्होंने श्री रामायण ग्रंथ की रचना की और नारी सम्मान के लिए भी समाज को विशेष तौर पर शिक्षित किया।

जिला चेयरमैन नरेश वैद और जिला प्रधान अरुण संगेलिया की अध्यक्षता में मनाया गया। संस्था के चेयरमैन नरेश वैद ने कहा कि आज यह समारोह भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस मनाने के लिए आयोजित किया गया है। हमें भगवान वाल्मीकि जी की तरफ से दिखाए मार्ग पर चलते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए और अपने देश की उन्नति में योगदान डालना चाहिए। इस मौके पर धरिद्र सचदेवा, राजीव मैनी, संदीप चेतन, विजय कुमार, गुरप्रीत सिंह, रोहित, रवि सचिव, कैशियर मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी