प्रदेश की आर्थिक हालत सुधरी, अब नहीं रही रोजमर्रा की किल्लत : मनप्रीत

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : शिअद-भाजपा सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थित बहुत ही दयनीय कर दी थी, जिसम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 11:02 PM (IST)
प्रदेश की आर्थिक हालत सुधरी, अब नहीं रही रोजमर्रा की किल्लत : मनप्रीत
प्रदेश की आर्थिक हालत सुधरी, अब नहीं रही रोजमर्रा की किल्लत : मनप्रीत

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : शिअद-भाजपा सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थित बहुत ही दयनीय कर दी थी, जिसमें उनकी सरकार सुधार कर रही है, परंतु अब भी सवा दो लाख करोड़ रूपये का कर्ज पंजाबियों के सिर पर है। प्रदेश सरकार की पिछले सालों से प्रदेश की आर्थिक स्थित में सुधार लाने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत अब यह कहा जा सकता है कि प्रदेश सरकार के पास अब रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए फंड की किल्लत नहीं है।

वित्तमंत्री मनप्रीत ¨सह बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थित इतनी ही अभी तक सुदृढ़ हुई है कि वह बुढ़ावा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सगुन स्कीम की धनराशि, प्रदेश सरकार के कर्मियों के वेतन वह प्रति माह समय से दे रही है, अगले दो सालों में प्रदेश सरकार की हालत पूरी तरह से मजबूत हो जाएगी। उन्होंने जीरा शहर में बस स्टैंड बनाने हेतु धनराशि मंजूर करने, फिरोजपुर बार एसोसिएशन के लिए 50 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर करने, फिरोजपुर देहाती विधानसभा हलके के विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर किए जाने के साथ ही 5 लाख रुपये फिरोजपुर प्रेस क्लब को दिए जाने की भी बात कही।

chat bot
आपका साथी