व्यक्ति पर फायर किए, पत्नी और साले को बेरहमी से पीटा

फिरोजपुर के कस्बा मक्खू के गांव मस्तेवाला में हथियारबंद लोगों ने पहले एक व्यक्ति के घर के बाहर हंगामा मचाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 10:02 PM (IST)
व्यक्ति पर फायर किए, पत्नी और साले को बेरहमी से पीटा
व्यक्ति पर फायर किए, पत्नी और साले को बेरहमी से पीटा

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर के कस्बा मक्खू के गांव मस्तेवाला में हथियारबंद लोगों ने पहले एक व्यक्ति के घर के बाहर हंगामा मचाया। जब व्यक्ति बाहर आया तो उसे जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिए। किसी तरह व्यक्ति बच गया और अपने कमरे में जाकर छुप गया जबकि आरोपियों के हाथ व्यक्ति की पत्नी और साला चढ़ गए। आरोपितों ने उनको बेरहमी के साथ मारा और फरार हो गए। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित फरार हैं। वारदात 18 जुलाई देर रात की है।

पुलिस को दिए बयानों में कुलविन्दर सिंह निवासी मस्तेवाला वाला ने बताया कि 18 जुलाई की रात 1 बजे गांव नूरपुर वाली लिक रोड से उसके घर को आती फिरनी पर कुछ लोग ललकारे मार रहे थे। कुलविन्दर सिंह ने बताया कि जब उसने बाहर जाकर देखा तो आरोपित दलजीत सिंह उर्फ दल्लू, गुरप्रीत सिंह, गुरवंत सिंह, जसवंत सिंह, काला, मुखत्यार सिंह निवासी मस्तेवाला और 5-7 अज्ञात थे, जिन्होंने हाथ में पिस्तौल और लाठियां पकड़ी थी। आरोपितों ने कहा कि जसप्रीत कौर के साथ जाकर उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करवाया था। इस कारण सीधे फायर कर दिया।, जोकि उनके घर में जमीन पर लगे और वह बचाव के लिए भागकर कमरे में चला। तभी उसकी पत्नी और सुखविन्दर कौर और साला सरमुक्ख सिंह आरोपितों के हत्थे चढ़ गए और उन्होंने उन्हें बेरहमी के साथ पीटा। फिर आरोपित फरार हो गए। जख्मी लोगों को अस्पताल दाखिल करवाया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआइ गुरविन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पैसे को लेकर मारपीट

वहीं एक अन्य मामले में पैसों के लेने देने को लेकर एक व्यक्ति के सात गांव गोला वाला में मारपीट की गई और उसे जख्मी कर दिया गया। थाना कुल्लगढ़ी की पुलिस ने दो नामजद करके 4 अज्ञात सहित 324, 323, 341, 148, 149 आइपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित फरार है। पुलिस को दिए बयानों में सुखचैन सिंह निवासी घुसेड़े वाला ने बताया कि उसका कुछ लोगों के साथ पैसों के लेनेदेन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसी झगड़े के चलते 19 जुलाई को आरोपित जगदीप सिंह निवासी गाँव तूत, मानते सिंह वासी गांव साध वाला और 4 अज्ञात ने उस पर हमला कर दिया और उसे जख्मी कर दिया। एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी