भाजपा महिला उम्मीदवार से दु‌र्व्यवहार का आरोप, दस्तावेज फाड़े

फिरोजपुर : नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को अकाली-भाजपा प्रत्याशियों को नामाकंन पत्र दाखिल नहीं करने दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 11:11 PM (IST)
भाजपा महिला उम्मीदवार से दु‌र्व्यवहार का आरोप, दस्तावेज फाड़े
भाजपा महिला उम्मीदवार से दु‌र्व्यवहार का आरोप, दस्तावेज फाड़े

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को अकाली-भाजपा प्रत्याशियों को नामाकंन पत्र दाखिल नहीं करने दिया गया। आरोप है कि फिरोजपुर, ममदोट व अन्य हिस्सों में अकाली-भाजपा उम्मीदवारों के दस्तावेज भी फाड दिए। मीडिया कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। भाजपा महिला प्रत्याशी के साथ फिरोजपुर मिनी सचिवालय परिसर में दु‌र्व्यवहार भी किया गया। भाजपा जिला प्रधान देंविदर बजाज ने आरोप लगाया कि तीन दिनों से उनके उम्मीदवारों को एनओसी बीडीओ दफ्तर से नहीं मिली, जिसे देख वह लोग वीरवार की शाम डीसी बल¨वदर ¨सह धालीवाल से मिले थे, जिस पर धालीवाल ने उन्हें आश्वस्त किया था, कि भाजपा के सभी उम्मीदवारों के नामाकंन पत्र दाखिल होंगे।

chat bot
आपका साथी