64वीं नेशनल वुडबॉल स्कूल खेल शुरू

फिरोजपुर : 64वीं नेशनल वुडबॉल स्कूल खेल का आगाज सोमवार को विवेकानंद व‌र्ल्ड स्कूल में विधायक परमिंदर ¨सह ¨पकी ने करवाया। यह खेल स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग और स्टेट वुडबाल एसोसिएशन पंजाब के सहयोग के साथ अंडर-17 और अंडर-19 लड़के-लड़कियों की वुडबाल खेल चेयरमैन विवेकानंद व‌र्ल्ड स्कूल गौरव सागर भास्कर की देख-रेख में करवाई जा रही है। एडवाइजर डॉ . रुद्रा ने मेहमानों का स्वागत किया और विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागती गीत की पेश किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 12:58 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 12:58 AM (IST)
64वीं नेशनल वुडबॉल स्कूल खेल शुरू
64वीं नेशनल वुडबॉल स्कूल खेल शुरू

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : 64वीं नेशनल वुडबॉल स्कूल खेल का आगाज सोमवार को विवेकानंद व‌र्ल्ड स्कूल में विधायक परमिंदर ¨सह ¨पकी ने करवाया। यह खेल स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग और स्टेट वुडबाल एसोसिएशन पंजाब के सहयोग के साथ अंडर-17 और अंडर-19 लड़के-लड़कियों की वुडबाल खेल चेयरमैन विवेकानंद व‌र्ल्ड स्कूल गौरव सागर भास्कर की देख-रेख में करवाई जा रही है। एडवाइजर डॉ . रुद्रा ने मेहमानों का स्वागत किया और विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागती गीत की पेश किया। खेल में पंजाब, जम्मू-कशमीर, छत्तीसगढ़, असाम, गुजरात,उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, दिल्ली, विद्या भारतीय,सीबीएसई वेलफेयर स्पो‌र्ट्स संगठन, आईपीएससी आदि स्थानों से 300 के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कवंरदीप ¨सह डीएफओ, विवेकानंद व‌र्ल्ड स्कूल के पैटर्न इन चीफ प्रभा भास्कर, चेयरमैन गौरव सागर भास्कर,डोली भास्कर, जिला शिक्षा अफसर (सीसी) नेक ¨सह, उप-जिला शिक्षा अफसर प्रगट ¨सह बराड़, गुरिन्दर ¨सह बराड़, सचिव रेडक्रास अशोक बहल, जिला को-आर्डीनेटर नेहरू युवा केन्द्र सर्बजीत ¨सहबेदी, कुलदीप मिश्रा, आबजर्वर स्कूल, खेल फैडरेशन आफ इंडिया, अमरीक ¨सह सचिव स्टेट वुडबाल एसोसिएशन पंजाब, अमरजीत ¨सह भोगल, सलिंदर भल्ला, प्रेस क्लब फिरोजपुर के प्रधान मनदीप कुमार मोटी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी