अवैध खनन करने के आरोप में युवक पर केस

फिरोजपुर सास की जमीन पर रेत का अवैध खनन करने के आरोप में थाना जीरा सदर पुलिस ने एक दमाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM (IST)
अवैध खनन करने के आरोप में युवक पर केस
अवैध खनन करने के आरोप में युवक पर केस

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सास की जमीन पर रेत का अवैध खनन करने के आरोप में थाना जीरा सदर पुलिस ने एक दमाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ लाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शेरपुर तख्तूवाला के नजदीक जोधा सिंह अपनी सास मनजीत कौर के घर में रहता है और उसकी जमीन पर अवैध खनन करता था। पुलिस ने अवैध खदान पर दबिश दी तो आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आरोपित को नामजद कर लिया है।

chat bot
आपका साथी