यूनियन ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

फिरोजपुर : भारतीय किसान यूनियन कादियां की ब्लॉक स्तरीय बैठक घल्लखुर्द में यूनियन के मुख्य सचिव बलजीत ¨सह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:00 PM (IST)
यूनियन ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा
यूनियन ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भारतीय किसान यूनियन कादियां की ब्लॉक स्तरीय बैठक घल्लखुर्द में यूनियन के मुख्य सचिव बलजीत ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अलग-अलग गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया और किसानी मुद्दों पर चर्चा की। यूनियन के प्रदेश महासचिव बलजिंदर ¨सह बब्बी फिरोजशाह, राजिंदरपाल ¨सह सुलहानी, बोहड़ ¨सह उपप्रधान, सुरजीत ¨सह फौजी, बलजिंदर ¨सह संधू, गुरदीप ¨सह सरपंच सप्पांवाली विशेष तौर पर पहुंचे। यूनियन के नेताओं ने कहा कि स्वामीनाथन रिपोट लागू करवाने और लावारिस पशुओं की समस्या हल करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपने के लिए यूनियन की तरफ से लिए गए फैसले के अंतर्गत 27 फरवरी को ठीक 10 बजे सुबह गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली में अधिक से अधिक संख्या में यूनियन नेता और किसान पहुंचे।

chat bot
आपका साथी