बेटे के विदेश के नाम पर रिटायर्ड कानूनगो से 2.70 लाख ठगे

जासं, फिरोजपुर : बेटे को विदेश को भेजने का झांसा देकर अमृतसर जिले के एक रिटायर कानूनगो से 2 लाख 70 ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:37 PM (IST)
बेटे के विदेश के नाम पर रिटायर्ड कानूनगो से 2.70 लाख ठगे
बेटे के विदेश के नाम पर रिटायर्ड कानूनगो से 2.70 लाख ठगे

जासं, फिरोजपुर : बेटे को विदेश को भेजने का झांसा देकर अमृतसर जिले के एक रिटायर कानूनगो से 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इस आरोप में एक परिवार की एक एक महिला सहित तीन के खिलाफ थाना फिरोजपुर सिटी में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने अमृतसर के बटाला रोड निवासी रिटायर्ड कानूनगो जोगा ¨सह की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्थानीय गोलबाग मंदिर वाली गली निवासी मुख्तयार ¨सह, उसके भई गुरमेल ¨सह और मुख्तयार ¨सह की पत्नी प्रकाश कौर के खिलाफ ठगी के आरोप में केस दर्ज हुआ है। जोगा ¨सह के अनुसार उसने अपने बेटे राजदीप सिंह को ग्रीस भेजना था। तब किसी जानकार के माध्यम से वह मुख्तयार ¨सह व अन्य आरोपितों के संपर्क में अप्रैल 2017 में आया। उस समय आरोपितों ने उससे आश्वासन दिया कि वे राजदीप को ग्रीस भेज देंगे। इसके लिए 2 लाख 70 हजार रुपए लगेंगे। तब मुख्तयार ¨सह, गुरमेल ¨सह और प्रकाश कौर को तीन बार में 2 लाख 70 हजार रुपए दिए। इसके बाद उसने राजदीप को विदेश नहीं भेजा। न ही रुपए लौटाए। मुख्तयार सिंह दुबई चला गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने कई बार पंचायत करने के बाद उनसे लिखित में राजीनामा किया था कि वह फरवरी 2018 में रुपए लौटा देगा। फरवरी निकलने के बाद भी रुपए नहीं लौटाए तो आरोपितों के खिलाफ पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई मुकदमे के जांच अधिकारी एवं थाना फिरोजपुर सिटी के एएसआई बोहड़ ¨सह ने बताया कि शिकायत की जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

chat bot
आपका साथी