महिलाएं शनिवार देर रात तक लगवाती रहीं मेहंदी

संवाद सूत्र,फिरोजपुर शनिवार की रात, समय रात साढ़े 10 बजे। जगह शहर के मेन बाजार से सट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Oct 2017 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 08 Oct 2017 06:18 PM (IST)
महिलाएं शनिवार देर रात तक लगवाती रहीं मेहंदी
महिलाएं शनिवार देर रात तक लगवाती रहीं मेहंदी

संवाद सूत्र,फिरोजपुर

शनिवार की रात, समय रात साढ़े 10 बजे। जगह शहर के मेन बाजार से सटा दिल्ली गेट चौक। जहां पर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं का जमघट लगा हुआ था। वह अपनी बारी के इंतजार में खड़ी थीं। ऐसा लग रहा था कि आखिर में मेहंदी लगवाने वाली महिला को पता नहीं कितना और समय लग जाएगा। क्योंकि करवाचौथ के दिन रविवार को पति की लंबी आयु के व्रत शुरू करना है और सजना संवरना है।

chat bot
आपका साथी