विद्यार्थियों ने लिया कृषि उपकरणों का ज्ञान

फिरोजपुर आज की पीढ़ी अपने किताब में लिखे ज्ञान और चाक मैथेड की विधि के साथ नई नई चीजों के अनुभव सीख रही है ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 11:33 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 11:33 PM (IST)
विद्यार्थियों ने लिया कृषि उपकरणों का ज्ञान
विद्यार्थियों ने लिया कृषि उपकरणों का ज्ञान

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : आज की पीढ़ी अपने किताब में लिखे ज्ञान और चाक मैथेड की विधि के साथ नई नई चीजों के अनुभव सीख रही है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए और विद्यार्थियों का पढ़ाई में रुझान बढ़ाने के लिए विवेकानन्द व‌र्ल्ड के विद्यार्थियों को उनके अनुभवी अध्यापकों के साथ फसल प्रबंधन को गहराई के साथ समझने और खेती उपकारणों को नजदीकी के साथ देखने के लिए बस्ती भाग सिंह की शैक्षणिक यात्रा करवाई गई। जिस में बस्ती भाग सिंह के पुष्पिन्दर सिंह संधू के फार्म एंड एग्रीकल्चर सोलूशनज का योगदान रहा और जिसके लिए विकेकानन्द स्कूल की टीम उन का धन्यवाद करती है। हम उनके आभारी हैं, जहां विद्यार्थियों को अलग अलग प्रकार के खेती उपकरणों जैसे हल,उवर्रक मशीन,बीज ड्रिल मशीन, हैरो, कंबाइन, कल्टिवेटर आदि को गहराई के साथ समाने का ज्ञान प्राप्त हुआ और विद्यार्थियों को अपनी विज्ञान के अभ्यास को समझने का मौका प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों को अपने विज्ञान के अभ्यास को समझने में सहायता मिली

chat bot
आपका साथी