फिरोजपुर में आजाद प्रत्याशी भी दिखाएंगे दम, 112 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए फिरोजपुर नगर कौंसिल के 33 वार्डों में से इस बार 25 वार्डों में चुनाव होगा। क्योंकि आठ वार्डो से कांग्रेस के प्रत्याशी पहले ही विजयी घोषित किए जा चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 09:08 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 09:08 AM (IST)
फिरोजपुर में आजाद प्रत्याशी भी दिखाएंगे दम, 112 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला
फिरोजपुर में आजाद प्रत्याशी भी दिखाएंगे दम, 112 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

दर्शन सिंह, फिरोजपुर : 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए फिरोजपुर नगर कौंसिल के 33 वार्डों में से इस बार 25 वार्डों में चुनाव होगा। क्योंकि आठ वार्डो से कांग्रेस के प्रत्याशी पहले ही विजयी घोषित किए जा चुके हैं। जिन वार्डों में चुनाव होना है उनमें वार्ड नंबर 2 से इस बार विभिन्न पार्टियों के 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा जबकि कुल 112 प्रत्याशी दम दिखाएंगे। इस बार आजाद उम्मीदवारों की संख्या मात्र आठ है जबकि सबसे ज्यादा 44 उम्मीदवार शिरोमणि अकाली दल के मैदान में हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से 25 वार्डों के लिए 30 उम्मीदवारों पर दाव लगा रखा है।

बीजेपी के साथ इस बार हर तरफ से धक्का हुआ है क्योंकि नामांकन के दौरान जितने नामंकन पार्टी उम्मीदवारो ने भरे थे उनमें आधे से ज्यादा रद कर दिए और अब पार्टी 13 प्रत्याशियों के बल पर चुनावी मैदान में है। आम आदमी पार्टी के 14 वार्डों के लिए 17 उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं। जबकि पार्टी ने 33 वार्डों में चुनाव लड़ने का दावा किया था। वहीं शिअद 23 वार्डों से 44 उम्मीदवारों पर भाग्य आजमा रही है। 30 उम्मीदवारों के हक में खुद विधायक परमिदर सिंह पिकी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। निर्विरोध विजयी होने वाले कांग्रेसी उम्मीदवार

नामांकन जांच के बाद ही कांग्रेस से आठ उम्मीदवार निर्विरोध घोषित कर दिए गए। इन उम्मीदवारो में वार्ड नंबर 4 से बोहड़ सिंह, वार्ड नंबर पांच से मनदीप कौर, वार्ड 9 से प्रेम शर्मा, वार्ड 12 से अशोक कुमार,वार्ड 13 से सुखविदर, वार्ड 15 से पूजा, वार्ड 16 से रिंपी के अलावा वार्ड 18 से दिनेश कुमार शामिल हैं। (फिरोजपुर नगर कौंसिल से चुनाव लड़ रहे विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार) वार्ड--कांग्रेस-- अकाली दल-- बीजेपी -आप आजाद 01 दर्शना øø लक्षमी देवी,चरणजीत कौर -----खाली---- जसवंत ---खाली--- 02-नवजोत सिंहøø --नरेंद्र सिंह, गगनदीप सिंह --खाली---- गुरमेज सिंह,सतनाम सिंह शेरसिंह,रक्खाराम,रिक्खीराम 03-मनजीत कौरøø निम्मो रानी,परमजीत कौर ---खाली--- किरण ----खाली-- 06-कपिल,प्रेमरानीøøकारजदीप सिंह,सुरजीत कौर ----खाली--- खाली-- सुखविदरपाल 07-रचना øø रचना,कमलजीत कौर----खाली--- गगनदीप कौर--खाली 08-परविदर कुमारøø खाली--खाली---खाली--चनप्रीत,मुनीश कुमार 10-राजेश चाननाøø संजीव कपाही,अशोक कुमार - सर्बजीत शर्मा--- मेजर सिंह--खाली 11-गुरप्रीत कौर,बलजीत कौर,जगरूप कौर---खाली--खाली--- हेमा तलवाड़ --खाली 14-कश्मीर सिंहøø..दिलजीत सिंह,जसपाल सिंह - जतिदर कुमार--- सर्बजीत कौर,हरविदर सिंह--खाली 17-प्रवीनøø गुरमीतकौर,सीमा कौर - शकुंतला--खाली--खाली 19-सतवंत कौरøø सुनेना,सुमन चावला--खाली---खाली--खाली 20-आकिब अख्तर,सुरेंद्र सिंहøøजुगराज सिंह,गुरप्रीत सिंह -----खाली--- कुलवंत सिंह ----जावेद अख्तर

21-ममता रानीøø हरजिदर कौर ,परमजीत कौर--खाली--खाली--खाली 22-ऋषि शर्मा øø नवनीत कुमार,सतपाल शर्मा -- -- --- 23-साक्षीøø दलजीत कौर,चरणजीत कांता मुखीजा --- नीतू शर्मा -- दलजीत कौर 24-परमिदर सिंहøøसबजिदर सिंह,गुरविदर सिंह --- बोध राम --- ---- 25-आशा,कुलदीप कौरøøराज रानी --- वीना ---- निम्मो ----- 26-रोहित ग्रोवरøøजसविंदर कौर,परमबीर सिह सोढ़ी ---- सुनीर कुमार ---- ----- 27-यामनी शर्मा øø सुदेश कौर मोनिका ---- --- 28-मिशल गाचली .. जतिदर सिंह,बलबीर सिंह . वाकिल ----- ---- 29-शिवानी0 रेखा रानी,संतोष) सोनिया ----- ---- 30-अमरजीत कौर राजविदर कौर,हरजिदर कौर जीवन बाला कविता,आशा -----

31-सुरजीत सिंह चिमन लाल, लखविदर राजेंद्र चौहान राजेश ------ 32-कमल कुमार पप्पू ,वंदना राजीव भट्टी दर्शना ----- 33-राजेंद्र कुमार उल्फत सहोता, निर्मल सहोता ---- पाला सिंह ------

chat bot
आपका साथी