गुरुद्वारा साहिब में बाहरी के दखलअंदाजी पर जताई ¨चता

संवाद सूत्र, फिरोजपुर गुरुद्वारा शिरोमणि बाबा नामदेव शिरोमणि टांक कौंतरी सभा की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Nov 2017 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 06 Nov 2017 04:04 PM (IST)
गुरुद्वारा साहिब में बाहरी के दखलअंदाजी पर जताई ¨चता
गुरुद्वारा साहिब में बाहरी के दखलअंदाजी पर जताई ¨चता

संवाद सूत्र, फिरोजपुर

गुरुद्वारा शिरोमणि बाबा नामदेव शिरोमणि टांक कौंतरी सभा की बैठक गुरुद्वारा साहिब के हॉल में हुई, जिसमें गुरुद्वारा साहिब में शरारती तत्वों द्वारा की जा रही दखलअंदाजी पर गंभीरता से चर्चा की गई। टांक कौंतरी ने समाज के सीनियर सदस्यों से गुरुद्वारा साहिब की एकता, मर्यादा व सत्कार बनाए रखने की अपील की। बैठक में हिंदू-सिख एकता के भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया। गुरुद्वारा साहब में किसी भी बाहरी तत्व की दखलअंदाजी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में गुरुद्वारा साहिब के बारे में गलत प्रचार करने की सख्त शब्दों मे ¨नदा का गई। बैठक में परमजीत ¨सह व अश्विनी कुमार को 2 अप्रैल 2018 तक संयुक्त रूप से प्रधान नियुक्त कर नई कार्यकारिणी चुनने का अधिकार दिया गया। उन्होंने दयाल ¨सह रखड़ा ,केवल ¨सह औलख व जगत ¨सह औलख को सरपरस्त चुना। सीनियर उपाध्यक्ष पद के लिए लाल ¨सह व सोहन लाल को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष इंदरपाल को चुना गया। महासचिव पद के लिए डॉ. अमरेंद्र ¨सह, सचिव जसदेव ¨सह, खजांची हरचंद ¨सह के साथ सहायक खजांची मनोज कुमार के अलावा कुलदीप ¨सह, वेद प्रकाश, जरनैल ¨सह, गुरप्रीत ¨सह, बिरेंद्र ¨सह व बिरेन्द्र ¨सह जस्सल को भी अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी