जमीन के विवाद में मारपीट कर फायर किए, 13 लोगों पर केस

फिरोजपुर : गांव लालूके में खेत में से निकलने को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने और मारपीट कर व्यक्ति को घायल करने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Apr 2018 03:06 PM (IST) Updated:Sat, 28 Apr 2018 03:06 PM (IST)
जमीन के विवाद में मारपीट कर फायर किए, 13 लोगों पर केस
जमीन के विवाद में मारपीट कर फायर किए, 13 लोगों पर केस

जासं, फिरोजपुर : गांव लालूके में खेत में से निकलने को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने और मारपीट कर व्यक्ति को घायल करने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गांव बूह हिठाड़, जिला तरनतारन निवासी सतपाल ¨सह ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि आरोपित कश्मीर ¨सह व अन्य लोग भरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां उसके खेतों से गुजारते हैं। उसके खेत में अवैध रास्ता बना रखा है। इस पर आरोपितों को रोकने पर धक्के से वाहन उसके खेत से गुजारे जाते हैं। आरोप है कि 27 अप्रैल को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोकने पर आरोपित कश्मीर ¨सह, ¨छदर ¨सह, गुरप्रीत ¨सह, रसाल ¨सह, खजान ¨सह, गुरनाम ¨सह, सुखदेव ¨सह, गुरसेवक ¨सह, समन ¨सह, सतनाम ¨सह, लख¨वद्र ¨सह, अवतार ¨सह व पिशोरा ¨सह निवासी बहिक लालू के मारने की नियत से उस पर फाय¨रग की। उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मारपीट की। थाना मक्खू पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी