ज्यादा से ज्यादा लोग लें मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ

जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी फिरोजपुर ने नालसा की योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता सेमिनार करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:14 AM (IST)
ज्यादा से ज्यादा लोग लें मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ
ज्यादा से ज्यादा लोग लें मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी फिरोजपुर ने नालसा की योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता सेमिनार करवाया। चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट अमनप्रीत सिंह की अध्यक्षता में पंचायत घर गांव दुलेवाला में आयोजित सेमिनार में वकील राजेशव शेरगिल ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने अथॉरिटी की तरफ से लोगों की दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सुविधाओं और लोक अदालतों की जानकारी दी। शेरगिल ने कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा मामले लोक अदालतों में लगाकर इसका लाभ उठाएं। पैरा लीगल वॉलंटीयर वंदना रानी की ने यह सेमिनार करवाया। कार्यक्रम के अंत में गांव के सरपंच ने जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी