दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए जीरा के आढ़ती

जीरा की आढ़ती एसोसिएशन ने भी शनिवार को दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में अध्यक्ष विजय कालड़ा की अगुवाई में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 10:02 PM (IST)
दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए जीरा के आढ़ती
दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए जीरा के आढ़ती

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : जीरा की आढ़ती एसोसिएशन ने भी शनिवार को दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में अध्यक्ष विजय कालड़ा की अगुवाई में भाग लिया। इस मौके पर हरीश जैन गोगा के अलावा मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलबीर सिंह टिम्मी, संचित जैन, अश्विनी गुप्ता, संजीव जैन आढती, सतपाल नरूला अध्यक्ष राइस मिल्स, सुशील जैन आढ़ती, दीपक जैन, सरपंच सतवंत सिंह गिल, सुखदेव बिट्टू विज पूर्व उपाध्यक्ष, आढ़ती धर्मपाल चुघ पूर्व अध्यक्ष नगर कौंसिल, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह संधू, तरसेम कुमार, राजेन्द्र सिंह धंजू, आढ़ती वरिदर जैन, युदिष्ठर अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, सुरेन्द्र गुप्ता, आढ़ती अजीत चौधरी, सरपंच सतवंत सिंह गिल, कर्मजीत सिंह सेखों सनेर, अमरजीत सिंह दीप, आढ़ती सुभाष छाबड़़ा, अमरीक सिंह आहूजा, सुखचैन सिंह, हरपाल सिंह, अशोक जैन, आढ़ती बलजीत आहूजा, पुनीत जैन, रोहित. बंटी, भूषण, रोहित अग्रवाल आदि जीरा के समूह आढ़ती उपस्थित थे। उधर, आढ़तियों व मुनीम एसोसिएशन की ओर से विज मुनीम ने धूरी के कृष्ण कुमार की किसानी संघर्ष दौरान हुई मौत पर दुख प्रकट किया। किसान आंदोलन में शहीद होने वाले किसानों आर्थिक सहायता का एलान जीरा (फिरोजपुर) : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता तथा मोगा मेडिसिटी अस्पताल ते डायरेक्टर डा. अजमेर सिंह कालड़ा ने किसानी संघर्ष के दौरान जिला मोगा के किसी भी किसान की मौत हो जाने पर 50 हजार की आर्थिक सहायता मोगा मेडिसिटी अस्पताल की ओर से देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक जिनमें औरतें भी शामिल है, संघर्ष में जुटे हुए हैं। 14 दिसंबर को पंजाब में धरने तथा रोष प्रदर्शन करने का किसान जत्थेबंदियों ने एलान किया गया है उसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के वालंटियर भी शमूलियत करेंगे ।

chat bot
आपका साथी