गली पर कब्जा कर बनाया पशुओं का तबेला, पांच पर केस

थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने गली पर कब्जा करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:11 PM (IST)
गली पर कब्जा कर बनाया पशुओं का तबेला, पांच पर केस
गली पर कब्जा कर बनाया पशुओं का तबेला, पांच पर केस

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने गली पर कब्जा करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पेक्टर दर्शन लाल ने बताया कि महिंद्र सिंह, गुरदित्त सिंह, बंता सिंह, हरभजन सिंह, जीत सिंह ने गांव झुगे दरबारा सिंह वाला में सरकारी गली में कब्जा कर पशुओं का तबेला बना लिया था, जिसकी जांच पटवारी सुखबीर सिंह समीति पटवारी ब्लाक गुरुहरसहाय, प्रकाश चंद सचिव ग्राम पंचायत झुगे दरबारा सिंह की तरफ स की गई और एएसआई दर्शन लाल की तरफ से गांव की पंचायत से प्राप्त किए पंचायतनामे के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी