दंपती गया था ड्यूटी पर, चोरों ने बैंक मनेजर के घर किया हाथ साफ

मक्खू में शुक्रवार दोपहर चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के घर में सामन चोरी कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 11:34 PM (IST)
दंपती गया था ड्यूटी पर, चोरों ने बैंक मनेजर के घर किया हाथ साफ
दंपती गया था ड्यूटी पर, चोरों ने बैंक मनेजर के घर किया हाथ साफ

संवाद सूत्र, मक्खू : मक्खू में शुक्रवार दोपहर चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के घर में सामन चोरी कर लिया। दंपती सरकारी कर्मचारी हैं और घर में कोई नहीं था। घर के मालिक ने मौके पर थाना मक्खू पुलिस को सूचित किया। घर के मालिक रविदर सिंह ने बताया उसकी पत्नी अध्यापिका है शुक्रवार को हर रोज की तरह वह दोनों अपने अपने काम पर गए हुए थे। चोर उसके घर में घुस ओर घर से करीब एक लाख का गहने, नकदी और कपड़े चोरी करके ले गए। थाना मक्खू के प्रभारी जतिदर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही उनकी पुलिस टीम मौके पर पहुच गई थी । आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों की पहचान करके कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी