पक्षियों के लिए परींडे स्थापित करने के लिए चलाया अभियान

सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अखिल भारतीय बिश्रोई युवा संगठन द्वारा ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ होते ही पक्षियों के लिए परींडे स्थापित करने का अभियान प्राचार्य राजेश सचदेवा व थाना प्रभारी चंद्र शेखर की उपस्थिति में शुरू किया।सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अखिल भारतीय बिश्रोई युवा संगठन द्वारा ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ होते ही पक्षियों के लिए परींडे स्थापित करने का अभियान प्राचार्य राजेश सचदेवा व थाना प्रभारी चंद्र शेखर की उपस्थिति में शुरू किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 04:12 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2020 04:12 PM (IST)
पक्षियों के लिए परींडे स्थापित करने के लिए चलाया अभियान
पक्षियों के लिए परींडे स्थापित करने के लिए चलाया अभियान

जागरण संवाददाता, अबोहर: सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अखिल भारतीय बिश्रोई युवा संगठन द्वारा ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ होते ही पक्षियों के लिए परींडे (पक्षियों के लिए घर की छत्तों पर रखे पानी के बर्तन) स्थापित करने का अभियान प्राचार्य राजेश सचदेवा व थाना प्रभारी चंद्र शेखर की उपस्थिति में शुरू किया।

प्राचार्य राजेश सचदेवा ने इसे प्रेरणादायी अभियान बताते हुए कहा कि समाज ने पर्यावरण को संतुलित रखना है तो पेड़ पौधों के साथ पशु पक्षियों की भूमिका अहम होती है। वर्तमान प्रौद्योगिक युग में मनुष्य के अत्याधिक हस्तक्षेप के चलते इन सब की गिनती कम होती जा रही है जो हमारे लिए चिता का विषय है, क्योंकि मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर स्वास्थ्य के दुष्परिणामों की कतारें खड़ी कर दी है। इस मौके पर थाना सिटी के प्रभारी चन्द्रशेखर ने कहा कि पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना दयाभाव का प्रतीक है। विचारक कुलभूषण हितैषी ने संगठन के कार्य की प्रशंसा करते हुए समाज को आह्वान किया कि हर व्यक्ति को अपने घर की छत पर पानी का परींडा रखना चाहिए। अभियान संचालक राजीव गोदारा ने आभार प्रकट करते हुए हर नागरिक से सहयोग की कामना की। इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार, कुलवंत सिंह, विष्णु धत्तरवाल, सिकंदर व विशाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी