भांजा का झगड़ा छुड़वाने पर मामा पर चलाई गोली

थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने झगड़े में बीच बचाव के लिए गए व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:03 AM (IST)
भांजा का झगड़ा छुड़वाने पर मामा पर चलाई गोली
भांजा का झगड़ा छुड़वाने पर मामा पर चलाई गोली

संवाद सूत्र, फिरोजपुर :

: थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने

झगड़े में बीच बचाव के लिए गए व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। एएसआइ जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता साजन उर्फ माली निवासी वार्ड नंबर 2 भारत नगर ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ सैर करके जब घर जा रहा था तो दशहरा ग्राऊंड के नजदीक आरोपित नितिन वासी हाऊसिंह बोर्ड कालोनी चार अज्ञात लोगों के साथ उसके भांजे विशु के साथ झगड़ा कर रहा था, जब उसने आरोपितों को झगड़े का कारण पूछा तो नितिन ने उस पर गोली चला दी, जोकि उसकी छाती पर लगी, जिसके बाद आरोपित फरार हो गए और पीड़ित को परिजनों ने उपचार के लिए डीएमसी लुधियाना दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी