पूर्व अकाली विधायक जिदू के बेटों की जमानत खारिज

थाना कैंट पुलिस ने 11 नवंबर को युवक पर जानलेवा हमला कर सोने की चेन व नगदी छीनने के आरोप में पूर्व अकाली विधायक जोगिंद्र सिंह जिदू के दो बेटों सहित 30 लोगो के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया था जिनकी उनकी जमानत अर्जी सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 10:11 PM (IST)
पूर्व अकाली विधायक जिदू के बेटों की जमानत खारिज
पूर्व अकाली विधायक जिदू के बेटों की जमानत खारिज

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना कैंट पुलिस ने 11 नवंबर को युवक पर जानलेवा हमला कर सोने की चेन व नगदी छीनने के आरोप में पूर्व अकाली विधायक जोगिंद्र सिंह जिदू के दो बेटों सहित 30 लोगो के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया था, जिनकी उनकी जमानत अर्जी सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी ।

मंगलवार को सेशन जज सचिन शर्मा ने अर्जी खारिज करने का फैसला दिया था। अब पूर्व विधायक अपने बेटों की जमानत करवाने के लिए हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं। फिलहाल पूर्व विधायक अपने बेटों का बचाव करने के लिए हाईकमान तक पहंच कर चुके हैं। 11 नवंबर को यह झगड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के आगमन के दौरान अकालियो व कांग्रेसियो में हुई झड़प के बाद का बताया गया था। सिविल अस्पताल में भर्ती ललित कुमार उर्फ लाली ने पुलिस को दिए बयानो में आरोप लगाया था कि वह अपनी माता राज कुमारी को मिलने के लिए गया था। इस दौरान नवीन चोपड़ा नामक युवक ने उसकी माता के घर में घुस उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से पिस्तौल का फायर किया, जोकि उसके पास से गुजर गया। इसके बाद पूर्व विधायक जिदू के बेटे व कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिद्र सिंह बब्बू व पूर्व पार्षद रोहित उर्फ डब्बू ने उसकी सोने की चेंन और 80 हजार रूपए की नगदी छीन ली।

कैंट पुलिस ने घायल की शिकायत पर नवीन चोपड़ा, सुरिंद्र सिंह बब्बू, रोहित उर्फ डब्बू, मोंटू, जोंटी, पतरस सोनी, गुरप्रीत सिंह, गगन, बलजीत सिंह, विक्रम भंडारी सहित 15-20 अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर

थाना कैंट पुलिस दो सप्ताह से किसी आरोपित को काबू नही कर पाई, थाना कैंट प्रभारी लेखराज ने कहा कि आरोपितों को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।?

chat bot
आपका साथी