एवियंस के बच्चों ने पेश की कविताएं

संवाद सूत्र, फाजिल्का स्थानीय आत्म वल्लभ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नन्हे एवियंस की ओर से चिल्ड्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:19 PM (IST)
एवियंस के बच्चों ने पेश की कविताएं
एवियंस के बच्चों ने पेश की कविताएं

संवाद सूत्र, फाजिल्का

स्थानीय आत्म वल्लभ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नन्हे एवियंस की ओर से चिल्ड्रंस डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को घरों से लाने के लिए वैनों को सजाकर भेजा गया। अध्यापक खुद बच्चों को लेने उनके घरों में गए और उन्हें बाल दिवस के उपहार भेंट किए। उनके साथ सेल्फी करवाकर उन्हें स्कूल लेकर गए। स्कूल ¨प्रसिपल संगीता तिन्ना ने स्कूल पहुंचे नन्हों का स्वागत किया। साथ ही उन्हें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन से परिचित करवाया। उन्होंने बताया कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसीलिए 14 नवंबर को उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में नन्हे एवियंस ने कविताएं व अन्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। ¨प्रसिपल तिन्ना ने सभी विद्याíथयों को आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी