30 तक मांगें पूरी न हुई तो हाईकोर्ट जाएंगें सेवानिवृत्त कर्मी

रिटायर्ड म्युनिसिपल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर निगम अबोहर की अतिरिक्त कमिश्नर सहित निकाय विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों को मांगपत्र सौंपा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 12:29 AM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 06:09 AM (IST)
30 तक मांगें पूरी न हुई तो हाईकोर्ट जाएंगें सेवानिवृत्त कर्मी
30 तक मांगें पूरी न हुई तो हाईकोर्ट जाएंगें सेवानिवृत्त कर्मी

जागरण संवाददाता, अबोहर : रिटायर्ड म्युनिसिपल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर निगम अबोहर की अतिरिक्त कमिश्नर सहित निकाय विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों को मांगपत्र सौंपा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को 30 नवंबर तक पूरा न किया गया तो वे हाईकोर्ट में रिट दायर करने को मजबूर होंगे।

प्रधान प्रमोद जुनेजा व कानूनी सलाहकार अशोक वाट्स ने बताया कि एसोसिएशन ने वकील पियुष गगनेजा के माध्यम से नौ अक्टूबर को एक लीगल नोटिस देकर 30 दिन का समय मांगों को मानने के लिए दिया था, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं की गई। मुख्य मांगों में हर माह मिलने वाली पेंशन समय पर नहीं दी जा रही, जबकि पेंशन हर माह की अंतिम तारीख को देना बनती है। नगर निगम अबोहर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अक्टूबर की पेंशन अभी तक नहीं दी गई। अब तो नवंबर माह भी खत्म होने वाला है। पेंशन जल्द जारी की जाए।

नगर निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 500 रुपये प्रति माह मेडिकल भत्ता दिया जाता है, जो कि सितंबर से अब तक तीन माह का बकाया है, वह भी तुरंत दिया जाए। पेंशनरों का एलटीसी जुलाई माह से पैंडिग है उसे भी जारी किया जाए। रिटायरमेंट लाभ व मेडिकल रिबर्समेंट का बकाया बिल दिया। नगर निगम के जो कर्मचारी 2004 से बाद रिटायर हुए हैं, उनको पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लाया जाए। पंजाब सरकार के वित्त विभाग ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेड में जो बढ़ोतरी की है और कम की सर्विस का लाभ देने का जो निर्णय लिया है उसके अनुसार उन्हें लाभ दिए जाएं। यूनियन ने मांगपत्र की कि कर्मचारियों के बैठने के लिए नेहरू पार्क में उचित स्थान मुहैया करवाने की भी मांग की है।

chat bot
आपका साथी