आढ़तियों ने केंद्र के आर्डिनेंस को नकारा

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब मंडी करण बोर्ड और किसान की फसल एमएसपी दाम के संबंध में बनाए गए ऑर्डिनेंस फार्मर कॉमर्स एक्ट का पंजाब के समूह आढ़तियों ने विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:10 AM (IST)
आढ़तियों ने केंद्र के आर्डिनेंस को नकारा
आढ़तियों ने केंद्र के आर्डिनेंस को नकारा

संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) : केंद्र सरकार द्वारा पंजाब मंडी करण बोर्ड और किसान की फसल एमएसपी दाम के संबंध में बनाए गए ऑर्डिनेंस फार्मर कॉमर्स एक्ट का पंजाब के समूह आढ़तियों ने विरोध किया। उनका मानना है यह कानून किसान व्यापारी के हित में नहीं है। दाना मंडी मक्खू के अध्यक्ष दर्शन लाल आहुजा ने एसडीएम जीरा रणजीत सिंह भुल्लर को मांग पत्र सौंपा।

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन पंजाब अध्यक्ष विजय कालड़ा के आहवान पर पंजाब की सभी मडियां बंद रही। पंजाब के समूह आढ़तियों द्वारा रोष जाहिर करके अपील की गई है कि सरकार मजदूरों, व्यापारियों किसानों की मुश्किलों को मद्देनजर रखकर हल करे और किसान विरोधी व्यापार विरोधी बनाया गया कानून वापस ले। ताकि किसानों की उनकी फसल का उचित दाम मिल सके और किसान की फसल खराब न हो सके।

chat bot
आपका साथी