'फाजिल्का में पूर्ण बंद रहेगा 20 को'

By Edited By: Publish:Mon, 17 Sep 2012 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2012 06:46 PM (IST)
'फाजिल्का में पूर्ण बंद रहेगा 20 को'

संवाद सूत्र, फाजिल्का

प्रताप बाग स्थित लाइब्रेरी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल फाजिल्का की कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघ चालक केसी सुदर्शन को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि एनडीए के आह्वान पर फाजिल्का में 20 सितंबर को महंगाई के खिलाफ पूर्ण बंद रहेगा।

मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने कहा कि एनडीए के आह्वान पर केन्द्र की काग्रेस सरकार द्वारा डीजल मूल्यवृद्धि व सबसिडी के सिलेंडरों में कमी व बढ़ती महगाई के विरुद्ध 20 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की गई है। सिके तहत फाजिल्का में भी पूर्ण बंद रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने वार्डो के सभी वयस्कों के वोट बनवाने की अपील की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी