पर्यावरण को बचाने की ली सौगंध

By Edited By: Publish:Sun, 25 Mar 2012 04:24 PM (IST) Updated:Sun, 25 Mar 2012 04:24 PM (IST)
पर्यावरण को बचाने की ली सौगंध

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर

पर्यावरण को समर्पित तथा वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से शहर स्थित आश्रम में एक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रवचन करते हुए स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि यह कार्यक्रम नववर्ष विक्रम वर्ष 2069 तथा पर्यावरण को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हर व्यक्ति को प्रति दिन कम से कम दो या तीन पौधे लगाने चाहिए है। यदि हम सभी मिलकर ऐसे प्रयास करें तो एक दिन वातावरण प्रदूषण मुक्त हो जाएगा। इस मौके पर सत्संग में आए लोगों को स्वामी जी ने पर्यावरण को साफ सुथरा व देश की वन संपति को बचाने के लिए सौगंध दिलवाई। इसके उपरांत स्वामी जी ने पांच सौ लोगों को पौधे भी बांटे। उन्होंने कहा कि हमे अपने जीवन को सुधरने का हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह हम अपने में परिवर्तन क्यों नहीं ला सकते। उन्होंने कहा कि लोगों की जान की सुरक्षा व उनको विभिन्न बीमारियों से बचाना भी एक परिवर्तन ही कहलाता है। इसलिए प्रदूषित होते वातावरण में जहर फैलाने वाले वालों को जागरूक करना भी एक परिवर्तन ही है। इस मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान अश्वनी ग्रोवर, महिंदर पाल बजाज, मास्टर देसराज, रजवंत सिंह आदि मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी