जमीनी विवाद के चलते महिला के कपड़े फाड़े

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : गांव झुगे हजारा ¨सह वाले में कुछ लोगों ने पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते अपन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Aug 2017 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 16 Aug 2017 04:32 PM (IST)
जमीनी विवाद के चलते महिला के कपड़े फाड़े
जमीनी विवाद के चलते महिला के कपड़े फाड़े

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : गांव झुगे हजारा ¨सह वाले में कुछ लोगों ने पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते अपने पारिवारक सदस्यों की पिटाई कर घायल कर दिया और महिला रिश्तेदार के पकड़े फाड़ दिए। गांव वासी बलवीर सिंह ने बताया कि उसका अपने भाई जगीर ¨सह के परिवार से घरेलू जमीन की बांट का विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 13 अगस्त को आरोपी अपने कुछ साथियों सहित उसके घर पर आ धमके और उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़कर उसकी बेइज्जती की। इस सबंध में उन्होंने थाना सदर को लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।

थाना सदर के एसआइ दर्शन ¨सह ने बताया कि उन्होंने महिला व उसके पति के बयानों पर गांव झूगे हजारा के रहने वाले सतनाम ¨सह, गुरनाम ¨सह, जगीर ¨सह, सूबेग ¨सह, गुरदेव ¨सह व सुख¨वदर ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी