कब्जे के विवाद लेकर महिला को पीटा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर गांव बहिक फतू में कुछ लोगों ने गली विवाद के चलते एक महिला की बेहरमी से पिट

By Edited By: Publish:Thu, 27 Oct 2016 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 27 Oct 2016 06:15 PM (IST)
कब्जे के विवाद लेकर महिला को पीटा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर

गांव बहिक फतू में कुछ लोगों ने गली विवाद के चलते एक महिला की बेहरमी से पिटाई की। गांव बहिक फतू की रहने वाली मनजीत कौर ने बताया गांव के रहने वाले कुछ लोग उसके घर पीटर रेहडा पर आए और पीटर रेहडा से ईटे , मिट्टी उतार कर उसके घर में फैक कर घर पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उसे नंगा कर पीटना शुरु कर दिया क्योंकि उक्त आरोपियों से उसका दो साल से गली को लेकर झगड़ा चल रहा था। आरोपी उसके घर पर कब्जा करना चाहते थे। पुलिस ने महिला के बयान के बाद स्वर्ण ¨सह, शेर ¨सह, निर्भय ¨सह, निरवैर ¨सह व करनैल ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसआई अनवीर सिह के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी