मजदूरों की समस्याओं का किया जाएगा हल : रिणवा

शिअद बसपा के संयुक्त प्रत्याशी डा. महेंद्र रिणवा ने बुधवार को दाना मंडी के काटन यार्ड में जाकर वाले मजदूरों की समस्याओं को सुना और शिअद-बसपा की नीतियों से अवगत करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 03:20 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 03:20 PM (IST)
मजदूरों की समस्याओं का किया जाएगा हल : रिणवा
मजदूरों की समस्याओं का किया जाएगा हल : रिणवा

संस, अबोहर : शिअद बसपा के संयुक्त प्रत्याशी डा. महेंद्र रिणवा ने बुधवार को दाना मंडी के काटन यार्ड में जाकर वाले मजदूरों की समस्याओं को सुना और शिअद-बसपा की नीतियों से अवगत करवाया।

डा. महेंद्र रिणवां ने मजदूरों से बातचीत करते हुए कहा कि बादल सरकार ने सदैव पिछडे़ वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है और इस बार भी शिअद बसपा की सरकार बनने पर मजदूरों की हर प्रकार की समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी को लगातार विकास से अनदेखा गया जिस कारण यहां के किसान व मजदूर आज भी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसे शिअद की सरकार बनने पर हल किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ अनिल कुमार डब्बू, महेंद्र बठला काली, काली वधवा, जस्सी प्रधान, कृष्ण घोड़ेला मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी