दो दर्जन लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

भाजपा दक्षिण मंडल ने अजीमगढ़ वार्ड नंबर 15 में कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 03:58 PM (IST)
दो दर्जन लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
दो दर्जन लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

संवाद सहयोगी, अबोहर : भाजपा दक्षिण मंडल ने अजीमगढ़ वार्ड नंबर 15 में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें करीब करीब दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा ज्वाइन करने वाले परिवारों में रविदर कुमार, लाली कुमार, बंटी, हेमंत कुमार, शुभम, सोनू, कमल कुमार, विक्की कुमार, प्रदीप कुमार, प्रिन्स कुमार, नितिन कुमार, शीशपाल, मोनू कश्यप, बजरंग सिंह, पंकज कुमार, रोबिन कुमार, राजिदर कुमार, ढोलू कुमार, कमल कुमार, लाली, मनधीर कुमार का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बाबूराम आर्य, डा. विशाल तनेजा, मंडल अध्यक्ष दलजीत तिन्ना, विशाल निरानीया, पूर्व पार्षद हंसराज हांसी, सुमित आर्य, दविदर सिंह काका, एससी मोर्चा के प्रधान अजय मलकट विशेष रूप से उपस्थित थे। विधायक अरुण नारंग के बेटे करण नारंग ने इन कार्यकर्ताओं को सिरोपा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा विधायक के बेटे करण नारंग ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी