किसानों ने माल गाड़ियां रोकने का किया विरोध

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से 31 किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर कृषि सुधार कानून के विरोध में जारी संघर्ष के तहत जलालाबाद से फिरोजपुर रोड पर पड़ते माहमूजोईया टोल प्लाजा पर लगा पक्के मोर्चा मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 04:04 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 04:04 PM (IST)
किसानों ने माल गाड़ियां रोकने का किया विरोध
किसानों ने माल गाड़ियां रोकने का किया विरोध

संवाद सूत्र, जलालाबाद : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से 31 किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर कृषि सुधार कानून के विरोध में जारी संघर्ष के तहत जलालाबाद से फिरोजपुर रोड पर पड़ते माहमूजोईया टोल प्लाजा पर लगा पक्के मोर्चा मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रहा। दौरान यूनियन के जिला प्रधान गुरविद्र सिंह व जिला नेता सावन सिंह ढाबा ने कहा कि समूह किसान पंजाब कंट्रैक्ट फार्मिग बिल 2019 का भी विरोध करते हैं। इसको तुरंत वापस लिया जाए। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में माल गाड़ियां रोकने की कार्रवाई का सख्त विरोध करते किसान नेताओं ने इसको पंजाब के लोगों की तरफ से कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष को दबाने की साजिश करार दिया है। किसान नेताओं ने ऐलान किया कि पंजाब के लोग केंद्र के इस विवाद का पूरी सोच समझ के जवाब देंगे। इस मौके जिला सीनियर उप प्रधान सतपाल सिंह, जोगा सिंह, जज सिंह, जसवंत सिंह, सुरजीत भलवान, दलजीत सिंह, काबल सिंह घांगा, शिगारा सिंह सरपंच, कश्मीर सिंह आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी