कीटानशक दुकानों में की चेकिंग

जलालाबाद (फाजिल्का) ब्लॉक कृषि अफसर जलालाबाद हरप्रीतपाल कौर तथा एडीओ बलदेव सिंह ने कीटनाशक की दुकानों पर शुक्रवार को अचानक चेकिग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 06:10 AM (IST)
कीटानशक दुकानों में की चेकिंग
कीटानशक दुकानों में की चेकिंग

संवाद सहयोगी, जलालाबाद (फाजिल्का) : ब्लॉक कृषि अफसर जलालाबाद हरप्रीतपाल कौर तथा एडीओ बलदेव सिंह ने कीटनाशक की दुकानों पर शुक्रवार को अचानक चेकिग की गई। इसके साथ ही किसानों को सही बीज मुहैया करवाने की हिदायत भी दी गई। उन्होंने कीटनाशक विक्रेताओं को हिदायत दी कि अगर कोई भी विक्रेता नकली बीज या फिर दवा बेचता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। इसके साथ किसानों को यह भी हिदायतें की गई कि डीलर से कृषि सामग्री पक्के बिल पर लें और डीलरों को भी हिदायते दी है कि वे किसानों को पक्के बिल के साथ ही कृषि सामग्री बेचें।

chat bot
आपका साथी