सुहागिनों ने चांद के साथ पति का दीदार कर खोला व्रत

अबोहर पति की लंबी आयु की कामना को लेकर विवाहिताओं ने दिन भर भूखे प्यासे रहकर करवा चौथ का व्रत रखा व रात को चांद का दीदार कर तोड़ा उपवास।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 12:13 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 12:13 AM (IST)
सुहागिनों ने चांद के साथ पति का दीदार कर खोला व्रत
सुहागिनों ने चांद के साथ पति का दीदार कर खोला व्रत

राज नरूला, अबोहर : पति की लंबी आयु की कामना को लेकर विवाहिताओं ने दिन भर भूखे प्यासे रहकर करवा चौथ का व्रत रखा व रात को चांद का दीदार व उसके बाद पति का दीदार कर महिलाओं ने व्रत खोला। इस दौरान जहां महिलाएं सजने संवरने में व्यस्त रही, वहीं चांद का दीदार करने को लेकर छननी से दिन भर रिहर्सल भी करती दिखी। गौरतलब है कि इस व्रत का बेसब्री से इंतजार करती हैं। महिलाओं ने अल सुबह 4 बजे उठकर सरगी ली व उसके बाद सारा दिन भूखे प्यासे रहकर पति की दीर्घायु की कामना की। दोपहर बाद महिलाओं ने सज-धजकर मंदिरों व घरों में जाकर करवाचौथ की कथा सुनी। कई महिलाओं ने मंदिरों में तो कई महिलाओं ने अपने निवास पर कथा सुनीं और इस व्रत के धार्मिक महत्व को समझा। नई आबादी के सिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पंडित संजय शर्मा ने महिलाओं को कथा सुनाई व व्रत के महत्व बारे बताया। यहां काफी संख्या में महिलाओं ने कथा का श्रवण किया। इसके अलावा श्री नवदुर्गा वैष्णव मंदिर में तो कथा सुनने वाली महिलाओं का तांता लगा रहा। यहां पंडित रुप शर्मा ने महिलाओं को करवाचौथ के व्रत की कथा सुनाई व इसके महत्व बारे बताया। मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से सभी महिलाओं को चुनरी भेंट की गई व उनको करवाचौथ की बधाई दी। महिलाओं ने चांद के निकलने पर पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की भगवान से कामना करने के बाद पतियों के चेहरे देख उनसे आशीर्वाद लेकर व्रत खोला। करवाचौथ व्रत को लेकर दिन भर काफी चहल पहल रही। महिला नीशू, पिका, शालू, पल्ल्वी, नीरू, दीपिका ने कहा कि यह त्योहार साल में एक बार आता है, इसलिए कोशिश होती है कि इस खास दिन को खास तरीके से पति को समर्पित किया जाए। उन्होंने अपने पति की दुर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ व्रत रखकर उसे गर्व महसूस हो रहा है। नीशू ने बताया उन्होंने शादी के बाद पहली बार यह व्रत रखा है जिसको लेकर वह काफी उत्साहित थीं व इसकी कई दिन से तैयारियां कर रही थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरा दिन पानी तक ग्रहण नहीं किया व पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुख सौभाग्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी