डीसी दफ्तर कर्मियों की हड़ताल से तीन दिन से रुका रजिस्ट्रियों व लाइसेंस का काम

डीसी कार्यालय कर्मचारी प्रांतीय ईकाई के आदेशों अनुसार हड़ताल के तीसरे दिन फाजिल्का से कांगड़ में होने वाली रैली में भाग लेने के लिए गए जबकि हड़ताल के दौरान तीसरे दिन भी लोगों को विभिन्न तरह से कार्यो के लिए परेशान होना पड़ा। हड़तास से ना तो रजिस्ट्रियां हुई और न ही सर्टिफिकेट व लाइसेंस आदि बनाने का कार्य हो सका।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:49 PM (IST)
डीसी दफ्तर कर्मियों की हड़ताल से तीन दिन से रुका रजिस्ट्रियों व लाइसेंस का काम
डीसी दफ्तर कर्मियों की हड़ताल से तीन दिन से रुका रजिस्ट्रियों व लाइसेंस का काम

संवाद सूत्र, फाजिल्का : डीसी कार्यालय कर्मचारी प्रांतीय ईकाई के आदेशों अनुसार हड़ताल के तीसरे दिन फाजिल्का से कांगड़ में होने वाली रैली में भाग लेने के लिए गए, जबकि हड़ताल के दौरान तीसरे दिन भी लोगों को विभिन्न तरह से कार्यो के लिए परेशान होना पड़ा। हड़तास से ना तो रजिस्ट्रियां हुई और न ही सर्टिफिकेट व लाइसेंस आदि बनाने का कार्य हो सका।

फाजिल्का के गांव नवां सलेमशाह से तहसील कार्यालय में पहुंचे राजन कुमार ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का बार्डर एरिया का सर्टिफिकेट बनाने के लिए अप्लाई किया है, लेकिन अभी तक उसे सर्टिफिकेट नहीं मिला। वीरवार को कर्मचारी हड़ताल सेकार्यो पर लौटेंगे या नहीं इस बारे में भी अभी कुछ पता नहीं चल रहा। इसके अलावा जन्म व अन्य सर्टिफिकेटों के लिए भी लोग तहसील कार्यालय में भटकते हुए नजर आए। उधर, अर्जी नवीस यूनियन से जुड़े राज अरोड़ा व टाइपिस्ट से जुड़े सदस्यों ने बताया कि डीसी कार्यालय कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने के कारण रजिस्ट्रियों का कार्य बंद है। यूनियन के जिला प्रधान जगजीत सिंह व प्रेस सचिव अंकुर शर्मा ने बताया कि वह पंजाब सरकार से नौकरियां देने की मांग कर रहे थे, लेकिन माल विभाग पंजाब सरकार ने पुनर्गठन के नाम पर 132 सीनियर सहायकों और 227 क्लर्कों के पद घटा दिया हैं। इससे हर जिले में छह शाखाएं खत्म कर दी गई हैं, जिसके चलते मालमंत्री के हलके में रोष रैली में वह भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा न किया तो वह अपना संघर्ष ओर तेज कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

chat bot
आपका साथी